Headlines

नूंह गैंगरेप-आत्महत्या केस में तीसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार:ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी थी जान, अब तक 9 पकड़े जा चुके




नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में एक युवती के गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के बाद आत्महत्या मामले में पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इन्दाना निवासी अरशद के रूप में हुई है। पुन्हाना के डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि अरशद को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, पुलिस ने मुख्य आरोपी जाहुल और शाहरुख को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल पांच मुख्य आरोपी थे, जिनमें से तीन को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा संरक्षण देने वाले 6 लोगों को भी अरेस्ट किया जा चुका है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने किया था सुसाइड बता दें, 2 महीने पहले, यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की थी। पुलिस ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और पुलिस को उम्मीद है कि उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *