Headlines

Mandla Raza Smriti 2026 | Art Exhibition & Gond Painting Inauguration


महान चित्रकार दिवंगत सैयद हैदर रज़ा की याद में शनिवार शाम से मंडला की रज़ा कला वीथिका में छह दिवसीय ‘रज़ा स्मृति 2026’ का शुभारंभ हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा और कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने संयुक्त रूप से इस कला उत्सव का उद्घाटन किया।

.

इसके साथ ही स्थानीय और युवा कलाकारों की चित्रकला तथा पारंपरिक गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी की शुरुआत भी हुई।

आम जनता के लिए सजेंगी चित्रकला कार्यशालाएं

रविवार, 19 जुलाई को रज़ा कला वीथिका में ‘माटी पर रंग’ और ‘छाते पर रंग’ जैसी विशेष चित्रकला कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें आम नागरिक और कला प्रेमी हिस्सा लेकर खुद चित्रकारी कर सकेंगे, जिसके लिए रज़ा फाउंडेशन मुफ्त सामग्री और मिट्टी के बर्तन बनाने का प्रशिक्षण देगा।

इसके साथ ही माहिष्मती घाट पर लकड़ी पर नक्काशी की लाइव कार्यशाला भी चलेगी।

हर शाम माहिष्मती घाट पर सजेगी सांस्कृतिक महफिल

‘रज़ा स्मृति’ के तहत 19 से 23 जुलाई तक रोजाना शाम 7:30 बजे से माहिष्मती घाट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार नृत्य, गायन, पंडवानी, उर्दू काव्य और मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

वहीं 20 से 22 जुलाई तक होटल ग्रैंड किंगफिशर में ‘साहित्य और प्रकृति’ विषय पर देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति में एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।

23 जुलाई को पुष्पांजलि के साथ होगा समापन

छह दिवसीय इस कला महोत्सव का समापन 23 जुलाई को होगा। इस दिन बिंझिया कब्रिस्तान में सैयद हैदर रज़ा और उनके पिता की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। रज़ा फाउंडेशन ने जिले के सभी कला और संस्कृति प्रेमियों से इन सभी आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *