Headlines

मंडी में 108 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत 2 घायल:पंडोह के पास सुरक्षा दीवार से टकराई; मरीज को छोड़कर लौटते समय हादसा




मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के 7 मील क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 6 बजे एक 108 एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक समेत 2 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस कुल्लू से एक मरीज को मेडिकल कॉलेज नेरचौक छोड़ने के बाद वापस कुल्लू लौट रही थी। पंडोह के 7 मील क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि फिसलन के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे बने पैरापेट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज किया रेफर हादसे के वक्त एंबुलेंस में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जबकि तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल दूसरी 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। पंडोह पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने यातायात को भी कुछ समय के लिए नियंत्रित किया ताकि अन्य वाहन सुरक्षित रूप से गुजर सकें। पंडोह पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल मनोज ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *