![]()
रोहतक के ब्लॉक महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता जिले सिंह कुंडू का आज आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। जिले सिंह कुंडू का अंतिम संस्कार गांव भाली आनंदपुर में किया जाएगा, जिसमें कई राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। जिले सिंह कुंडू बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट के पद से रिटायर हुए थे और उसके बाद समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहे। जिले सिंह कुंडू के 4 बच्चे है, जिनमें से बलराज कुंडू बिजनेस के साथ राजनीति में भी सक्रिय हुए और महम से एक बार निर्दलीय विधायक भी चुने जा चुके है। 2019 में राजनीतिक सफर शुरू बलराज कुंडू ने 2019 में महम से विधानसभा चुनाव लड़ा और पहली बार में ही निर्दलीय विधायक बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की। विधायक रहते हुए काफी काम किए, लेकिन 2024 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। समाजसेवा के कार्यों में रहे अग्रणी विधायक बलराज कुंडू के पिता जिले सिंह कुंडू बीएसएफ से रिटायर होने के बाद समाजसेवा के कार्यों में लगे रहे। उनकी प्रेरणा से ही बलराज कुंडू भी राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के कार्य कर रहे है। जिसमें बेटियों के लिए निशुल्क बस चलाना, सिलाई सेंटर व कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहे हैं।
Source link
रोहतक में पूर्व विधायक बलराज कुंडू के पिता का निधन:BSF के पूर्व डिप्टी कमांडेंट, भाली आनंदपुर में अंतिम संस्कार
