Headlines

खूंटी में करंट लगने से दो छात्रों की मौत:भगवान जगन्नाथ का रथ हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आया, छात्र रथ को लगा रहे थे धक्का




खूंटी में सोमवार को हाईटेंशन बिजली तार की करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि 6 छात्र जख्मी हो गए। हादसा तोरपा थाना क्षेत्र में हुआ। स्कूली छात्र भगवान जगन्नाथ का रथ को किनारे करने के लिए उसे धक्का लगा रहे थे। करंट पूरे रथ में आ गया
इसी दौरान रथ का ऊपर हिस्सा ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे करंट पूरे रथ में आ गया और धक्का लगा रहे छात्रों को जोर का झटका लगा। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और शोक का माहौल है। सभी 12वीं कक्षा के छात्र
मृतकों की पहचान चंदन कुमार (20) और तेजेश्वर महतो (18) के रूप में हुई है। दोनों श्रीहरि प्लस टू उच्च विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र थे। परिजनों के अनुसार, स्कूल में लंच ब्रेक के समय छात्र स्कूल से बाहर आए थे। वो रथ के पास गए और उसे किनारे करने के लिए धक्का लगा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में जख्मी सभी छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चंदन कुमार और तेजेश्वर महतो को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *