Headlines

फतेहगढ़ साहिब में वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 4 गिरफ्तार:सादे कपड़ों में पुलिस विछाया जाल, 4 बाइक बरामद, दूसरे राज्यों में बेचते थे चोरी की ​गाडि़यां




फतेहगढ़ साहिब में पुलिस ने वाहन चोरों के एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी कुलबीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए शहर में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसी दौरान पुलिस चौकी सरहिंद मंडी की टीम को एक सटीक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना में बताया गया कि मालेरकोटला जिले के गांव लसोई निवासी गुरप्रीत सिंह और जसकरण सिंह अपने साथी गगनप्रीत सिंह निवासी सरहिंद और गुरजंट सिंह निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के साथ मिलकर वाहन चोरी के धंधे में लिप्त हैं। पुलिस ने बिना देर किए दबिश देकर चारों आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। यहां से बाइक चोरी कर दूसरे राज्यों को बेचते थे आरोपी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चुराकर उन्हें दूसरे शहरों और राज्यों में बेच दिया करता था। इस संबंध में थाना फतेहगढ़ साहिब में संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने डीएसपी ने खुलासा किया कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ पहले से तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। वहीं, जसकरण सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ भी पूर्व में चोरी और अफीम तस्करी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गहन पूछताछ में और बड़े खुलासों की उम्मीद पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले रही है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में वाहन चोरी की कई अन्य वारदातों के सुलझने और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व खरीदारों के बारे में अहम खुलासे होने की पूरी संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *