![]()
राजधानी दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने कहा कि शिक्षामंत्री का इस्तीफा लेने के बजाय सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज करा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रांे पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम का पुतला फूंका गया। सरगुजा में कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन से कांग्रेस, युकां व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच रैली निकाली और कलेक्टोरेट चौक पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। शिक्षामंत्री का इस्तीफा लेने के बजाय लाठीचार्ज
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद इस देश मे नीट सहित 152 परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं। नीट परीक्षा लीक जे बाद 21 छात्रों ने हताशा में आत्महत्या कर ली है। इसे लेकर देश में छात्रों व युवाओं भारी असंतोष है। सरकार ने इस असंतोष के प्रति न केवल असंवेदनशील रवैया अपनाया हुआ है, मामले में विफल रहे शिक्षा मंत्री से भी इस्तीफा लेना उचित नहीं समझा। बजाय कार्यवाही करने के सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रही है। जिला कांग्रेस के महामंत्री और युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि अपनी मांग को लेकर संसद आ रहे छात्रों को सुनने के बजाय प्रधानमंत्री भाग खड़े हुए। उन्होंने यह भी कहा कि संघ के गुंडों ने पुलिस के साथ मिलाकर छात्रों को पीटा और उन्हें लहूलुहान किया। इस घटना पर उन्होंने शिक्षा मंत्री के साथ ही साथ गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन में शफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, इंदरजीत सिंह धंजल, संजीव मंदिलवार, मैदान जायसवाल, असफाक अलि, संजय सिंह, जीवन यादव, आलोक सिंह, अमित कुमार सिंह, शुभम जायसवाल, प्रतिपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link
छात्रों पर लाठीजार्च के विरोध में सरगुजा कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम का पुतला फूंका, शिक्षामंत्री का इस्तीफा नहीं लेने पर जताया असंतोष
