![]()
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मंगलवार की रात लगभग 8 बजे गोरखपुर पहुंचे। वह रामजानकी नगर में अपने एक शिष्य के आवास पर रात्रिविश्राम करेंगे। सुबह अपनी 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा का समापन करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रामजानकी नगर स्थित एक मैरेज हाल में लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर उन्होंने 3 मई 2026 को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहारा एस्टेट से अपनी यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा 21 जुलाई को पिपराइच विधानसभा होते हुए गोरखपुर शहर में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने पूरी यात्रा के दौरान गो माता के लिए वोट देने की अपील की है। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में होगा समापन
गविष्टि यात्रा का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र यानी गोरखपुर शहर विधानसभा से होगा। सुबह पूजन-अर्चन के बाद शंकराचार्य कार्यक्रम स्थल पर आएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले उनके शिष्य एवं स्थानीय लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इसके बाद मीडिया को भी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यहां से अपने अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल गोरखपुर से वह बुधवार को ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां जनसभा को संबोधित करने की योजना है। जगह-जगह भक्तों ने किया स्वागत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मंगलवार को गोरखपुर जिले की सीमा में आए। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कुछ स्थानों पर सपा कार्यकर्ता भी स्वागत करते नजर आए। इसके बाद मानीराम होते हुए वह पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। वहां कुछ स्थानों पर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गोरखपुर शहर विधानसभा आए। पादरी बाजार से होते हुए रामजानकीनगर पहुंचे और अपने शिष्य के यहां रात्रि विश्राम करेंगे। यहां पर उन्होंने गोरखपुर के अपने कुछ अन्य शिष्यों के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की।
Source link
गोरखपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:बुधवार को करेंगे गविष्टि यात्रा का समापन
