Headlines

इंदौर के टंट्याभील चौराहा में बढ़ रही स्टूडेंट्स की संख्या:आंदोलन में लगातार जुट रहे स्टूडेंट्स, नारेबाजी से गूंज रहा इलाका




इंदौर के टंट्याभील चौराहा पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जमा हो रहे हैं। मांगों को लेकर नारेबाजी की जा रही है। 30 जून से स्टूडेंट्स नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। टंट्याभील चौराहे पर लगातार स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ती जा रही है। धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी से पूरा इलाका गूंजने लगा है। राह चलते लोग भी स्टूडेंट्स के इस प्रदर्शन को देखने के लिए रुक जाते हैं। कई स्टूडेंट इस प्रदर्शन में आ रहे है और इसका हिस्सा बन रहे हैं। हाथों में तख्तियां और नारेबाजी की गूंज बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हाथों में तख्तियां लेकर बैठे दिखे। धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई नारे इस प्रदर्शन में लगाए गए। युवाओं का समूह लगातार नारेबाजी करता नजर आया। बारिश के बीच भी स्टूडेंट्स इस धरना प्रदर्शन में बैठे रहे। अखिलेश राणा, रोहित वास्कले, दुर्गा माणसाने, भारत चौहान, राधिका व अन्य लोगों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। लगातार बढ़ रही स्टूडेंट्स की संख्या दिनभर अनशन पर रहे प्रहलाद पाण्डेय ने कहा कि यह आंदोलन लोकतंत्र की रक्षा और उसे पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मंगलवार को आंदोलन को 22 दिन हो गए है। जैसे-जैसे आंदोलन के दिन बढ़ते जा रहे है, वैसे-वैसे टंट्याभील चौराहे पर स्टूडेंट्स की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले दिनों प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स ने टंट्याभील चौराहे से कलेक्टर ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला था और कलेक्टर ऑफिस के बाहर करीब 4 घंटे से ज्यादा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उनकी कुछ मांगों को मान लिया गया था। हालांकि अभी कई मांगों को लेकर इन स्टूडेंट्स द्वारा टंट्याभील चौराहे पर प्रदर्शन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *