![]()
ऊना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को पिट एनडीपीएस (PIT NDPS) एक्ट के तहत निवारक हिरासत में लिया है। इन सभी को जिला कारागार वनगढ़ भेज दिया गया है।आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र का मोहिन्द्र पाल (निवा
.
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि इन चारों आरोपियों को PIT NDPS एक्ट की धारा 3(1) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी लंबे समय से प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी में शामिल थे। उनकी गतिविधियों से युवाओं और जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो रहा था।
एसपी हिरेमठ ने आगे बताया कि सामान्य कानूनी कार्रवाई के बावजूद इन आरोपियों की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा था। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें निवारक हिरासत में लेकर जिला कारागार वनगढ़ भेजने का फैसला किया।
नशे से जुड़ी सूचना पुलिस को देने की अपील
उन्होंने यह भी कहा कि जिला पुलिस आदतन और संदिग्ध नशा तस्करों के विरुद्ध PIT NDPS के तहत कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। एसपी ने आम जनता से नशे से जुड़ी किसी भी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिल सके।
