Headlines

दिल्ली- यूपी बार्डर पर फोर्स बढ़ाई:किसानों और भीढ़ को देखते हुए बैरियर लगाकर जवान तैनात किए, दिल्ली के एंट्री प्वाइंटों पर अलर्ट




गाजीपुर बार्डर समेत दिल्ली की सीमा वाले क्षेत्रों में आज भी फोर्स तैनात की गई है। दिल्ली जाने वाले किसानों को देखते हुए गाजियाबाद में लोनी बार्डर, यूपी गेट और दूसरे प्वाइंटों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई है। यहां डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य और 4 थानों के प्रभारी फोर्स के साथ तैनात हैं। अलग अलग स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। एक दिन पहले किसानों ने पुलिस से धक्का मुक्की करते हुए पुलिस के बैरियर गिरा दिए थे। डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि चेकिंग चलती रहती है, कुछ लोग आकर समस्या उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई हैं। बार्डर पर जाम की स्थिति बनी दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगा है। जिससे दिल्ली जाने और गाजियाबाद की तरफ आने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर अपनी मंज़िल तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने भी यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर मोर्चा संभाल रखा है। पुलिस लगातार आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है। जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन का असर अब दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक पर साफ़ दिखाई दे रहा है। गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के चलते सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद राज करन नैयर का कहना है कि यातायात बाधिक न हो इसके लिए ड्यूटी लगाई गईं हैं। अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने बैरियर लगाए हैं। एक दिन पहले हुआ था टकराव एक दिन पहले यूपी गेट पर किसान आगे बढ़ने की जिद पर अड़ गए और बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। 20 मिनट तक मौके पर गहमा-गहमी का माहौल रहा। बाद में अधिकारियों ने किसानों को शांत कराया। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में देशभर के किसानों ने मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट तक कूच का ऐलान किया था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने यूपी के किसान भी दिल्ली जा रहे थे। इसे देखते हुए दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस किसानों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। मंगलवार को पलटे थे बैरियर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *