IAS अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति।
हिमाचल के एक और IAS अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें इसकी मंजूरी मिल गई है। राकेश कुमार प्रजापति को डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेन (DPIIT) नई दिल्ली में डायरेक्टर के पद पर
.
उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष तक रहेगा। केंद्र सरकार ने हिमाचल के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि अधिकारी को तत्काल वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए दिल्ली भेजा जाए।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से 3 सप्ताह के भीतर अधिकारी को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसा नहीं होने पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना से डिबारमेंट (प्रतिबंध) की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
इस संबंध में आदेश भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के स्थापना अधिकारी कार्यालय दिल्ली से उप सचिव अजीत कुमार रंजन द्वारा जारी किए गए हैं।

IAS निपुण जिंदल।
एक सप्ताह पहले निपुण जिंदल भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए
राकेश कुमार प्रजापति से छह दिन पहले हिमाचल के IAS निपुण जिंदल को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की केंद्र से अनुमति मिली है। निपुण जिंदल को इकोनोमिक अफेयर में डिप्टी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली है।
