![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में महिला और उसकी 10 माह की बच्ची का हत्या कर दी गई थी। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे और घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी डबल मर्डर का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। हांलाकि पुलिस के अधिकारी जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं। लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में गुरूवार को प्रहलाद बेहरा के खेत में स्थित बोर घर में बरत कुमारी 40 साल और उसकी 10 माह की बेटी परी की लाश मिली थी। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह बोर घर पर ही सोती थी। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर हरेक एंगल से जांच शुरू की गई। विवचेना में परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया, पर कोई खास सुराग पुलिस को नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि जब पुलिस डॉग स्क्वायड जांच के लिए मौके पर पहुंची तो उस दौरान बारिश हो रहा था, ऐसे में पुलिस डॉग की मदद भी नहीं ली जा सकी। ऐसे में अब भी मां-बेटी के हत्या की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं सकी है।
क्या था पूरा मामला
छापरपानी की रहने वाली बरत कुमारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह इधर-उधर घूमकर अपना जीवन यापन करती थी। गुरूवार को बोर घर में बरत कुमारी के चेहरे में चोट लगने से खून से लथपथ हालत में वह घायल मिली थी। वहीं उसकी 10 माह की बेटी की मारपीट के कारण मौके पर मौत हो गई थी। जिसके बाद घायल बरत कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया था।
हर एंगल में जांच की जा रही
इस संबंध में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। संदिग्धों व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। प्रकरण में हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ लेगी।
Source link
मां-बेटी के हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी:डबल मर्डर का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, रायगढ़ के छापरपानी गांव की घटना
