Headlines

NEET पेपर लीक- मोतिहारी पुलिस ने किया 'एंटी-रायट मॉक':एसपी बोले- संवेदनशील स्थिति को संयम-सूझबूझ से नियंत्रित करें




नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन के मद्देनजर मोतिहारी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लाइन मैदान में एक व्यापक एंटी-रायट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का नेतृत्व एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया। इसमें क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), बज्र वाहन दल और दंगा नियंत्रण बल के जवानों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। भीड़ नियंत्रण और उग्र प्रदर्शनों से निपटने का मॉक मॉक ड्रिल के दौरान, जवानों को आपात स्थितियों, विशेषकर भीड़ नियंत्रण और उग्र प्रदर्शनों से निपटने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया। उन्हें प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने, स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने और आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग के मानकों के बारे में जानकारी दी गई। जवानों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ फॉर्मेशन बनाकर दंगा नियंत्रण की रणनीतियों का प्रदर्शन भी किया। आम जनता को कोई असुविधा न हो इस अवसर पर, एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी का हर स्थिति के लिए तैयार रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी संवेदनशील स्थिति को संयम और सूझबूझ के साथ नियंत्रित किया जाए, ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो। एसपी ने जोर दिया कि पुलिस की प्राथमिकता शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसके लिए सभी जवानों को पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत किया गया, ताकि भविष्य में किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *