Headlines

इंडियन ऑयल की बरौनी रिफाइनरी विस्तारीकरण BR-9 की समीक्षा:निदेशक ने डिजिटलीकरण के लिए सुविधा का किया उद्घाटन; नए वेयर हाउस से केमिकल्स रखे जाएंगे




इंडियन ऑयल के निदेशक (रिफाइनरीज) अरविंद कुमार बरौनी रिफाइनरी में चल रहे बीआर-09 परियोजना की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ रिफाइनरी मुख्यालय के कार्यकारी परियोजना निदेशक जीआरके मूर्ति और परियोजना मुख्य महाप्रबंधक पीयूष डुंगराकोटी भी थे। निदेशक इस साल दूसरी बार बरौनी रिफाइनरी आए। इस दौरान कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश और कार्यकारी निदेशक (परियोजना एवं कोर ग्रुप) संजय रायजादा ने अरविन्द कुमार सहित अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, बरौनी तेल शोधक मजदूर यूनियन एवं’विमेन इन पब्लिक सेक्टर’ के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर परियोजना समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें चल रहे प्रोजेक्ट और भविष्य की पहलों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं निदेशक अरविंद कुमार ने बरौनी रिफाइनरी में ऑपरेशनल दक्षता, सुरक्षा और डिजिटलीकरण को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया। जिसमें AI/ML आधारित RCP RON प्रेडिक्शन डैशबोर्ड बेहतर प्रोसेस मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग करने वाली एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है। जबकि ATF गैन्ट्री रेलवे वैगनों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की सुरक्षित, सटीक और कुशल लोडिंग सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। नए वेयर हाउस से केमिकल्स के व्यवस्थित भंडारण जबकि नए वेयर हाउस से कैटलिस्ट और केमिकल्स के व्यवस्थित भंडारण के लिए कुशल मटीरियल हैंडलिंग के लिए उपयोग किया जाएगा। बॉयलर्स का रिफ्रैक्टरी ड्राई-आउट किया गया। जो बीआर09 परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे बॉयलर का सुरक्षित, विश्वसनीय और कुशल संचालन सुनिश्चित होगा। इस दौरे पर अरविंद कुमार ने सेफ्टी पार्क की नींव भी रखी। जो सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने और रिफाइनरी की सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई जाएगी। सेफ्टी पार्क में एक एग्जीबिशन हॉल, सेफ्टी ट्रेनिंग रूम, लॉबी, वेटिंग एरिया और सीखने के लिए अन्य स्थान की योजना है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न ऑपरेशनल और प्रोजेक्ट से जुड़े कामों में हो रही प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही बरौनी रिफाइनरी टीम की क्षमताओं पर भरोसा जताया और रिफाइनरी के भविष्य के लक्ष्यों की सराहना की। रणनीतिक उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल करने की क्षमता पर अपना विश्वास दोहराया। कॉर्पोरेट संचार अधिकारी अर्पिता पटेल ने बताया कि उनके उत्साह बढ़ाने वाले शब्दों ने कर्मचारियों को उत्कृष्टता, इनोवेशन और सस्टेनेबल ग्रोथ के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। जिससे इंडियन ऑयल की सफलता की कहानी में बरौनी रिफाइनरी की अहम भूमिका और मजबूत हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *