![]()
लुधियाना में युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने के बाद कार बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे साइन बोर्ड के पोल से जा टकराई। राहगीरों ने गाड़ी क्षतिग्रस्त देखी तो ड्राइवर सीट पर युवक खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने युवक को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक की पहचान गांव दाखा निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। जसप्रीत ने लव मैरिज करवाई थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। यह घटना उस समय हुई जब जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था। 6 साल पहले लव मैरिज की जानकारी के अनुसार, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और वह तीन भाई बहन हैं। जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद उसी की एक बेटी हुई, जो अभी 4 साल की है। जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा लुधियाना शहर में रहता था और आज (23 जुलाई को) अपने गांव दाखा आया हुआ था। इसके बाद वह शाम का अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर शहर वापस जा रहा था। इसी बीच जब वह शाम करीब 5 बजे जीटी रोड पर हवेली के पास पहुंचा, यहां पर वह स्कॉर्पियो में फोन पर जो-जोर से बात रहा था। फिर अचानक कार को तेज स्पीड में कर लिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। बेकाबू होकर पोल से भिड़ी कार इसके बाद कार बेकाबू हो गई और वह सड़ किनारे जाकर साइन बोर्ड से टकराकर रुक गई। जिससे कार के दोनों एयर बैग भी खुल गए। साथ ही कार के आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कार से बाहर निकाला गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी दाखा करण सिंह संधू ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
लुधियाना में चलती स्कॉर्पियो में खुद को मारी गोली:बेकाबू होकर पोल से टकराई कार, ड्राइवर सीट पर युवक खून से लथपथ मिला
