Headlines

Indore Unique Wedding Procession Video


इंदौर में एक अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कब का है यह अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। मगर ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

.

इंदौर में निकली इस बारात का ये वीडियो राजमोहल्ला चौराहे के समीप का बताया जा रहा है। बारात राजमोहल्ला चौराहे से मालगंज की तरफ जा रही है।

बारिश के दौरान निकली इस बारात में दूल्हे के साथ केवल चार लोग नजर आ रहे हैं, जिसमें दो ढोलक वाले, तीसरा घोड़ी वाला और चौथा बारिश में दूल्हे के ऊपर छाता लेकर चलने वाला।

चार लोगों के साथ निकली बारात का वीडियो हो रहा वायरल।

चार लोगों के साथ निकली बारात का वीडियो हो रहा वायरल।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। राजमोहल्ला इलाके में निकली बारात में डीजे की गाड़ी पर पल पल ना माने टिंकू जीया गाना बज रहा है।

डीजे की गाड़ी के पीछे दो ढोलक वाले सहित चार लोग मौजूद हैं और दूल्हा घोड़ी पर बैठा हुआ है। बाकी पूरी बारात में कोई भी नहीं है। ना ही यार-दोस्त ना ही कोई रिश्तेदार इस बारात में नजर आ रहा है। हालांकि बारात किसकी है, कब निकली इसकी कोई जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *