![]()
लुधियाना के थाना पी.ए.यू. (PAU) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। पुलिस ने एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। पेट दर्द होने पर हुआ मामले का खुलासा
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां रीना (काल्पनिक) निवासी छोटी हैबोवाल ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय बेटी ने पेट में तेज जलन और पेशाब करते समय दर्द होने के बारे में बताया। शुरुआत में उसने उसे सामान्य तकलीफ समझकर दवाई दिला दी, लेकिन इसके बावजूद बच्ची लगातार पेट दर्द की शिकायत करती रही। बच्ची ने रोते हुए सुनाई आपबीती
जब मां ने बच्ची से गहराई से पूछताछ की, तो बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। बच्ची ने खुलासा किया कि जब वे कपिल पार्क स्थित किराए के मकान में रहते थे, तो उनके बगल वाले कमरे में रहने वाला 16 वर्षीय लड़का अतुल (काल्पनिक) खेल के बहाने उनके कमरा नंबर 19 में आता था और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (दुष्कर्म) करता था। आरोपी की पहचान और पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने केस में कार्रवाई करते हुए आरोपी को नामजद कर लिया है। वह मूल रूप से बनारस (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है किराएदार के रूप में रह रहा था। शिकायत के आधार पर थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने आरोपी दीवांश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और पॉक्सो (POSCO) एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की अगली तफ्तीश और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Source link
लुधियाना में 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म:पेट में दर्द-पेशाब में जलन हुई,तो हुआ खुलासा, खेलने के बहाने जाते कमरे में आरोपी
