NEET Controversy | Shahrukh Khan Viral Post Fact Check & Truth


21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान ने भी नीट विवाद पर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन किया है। इंटरनेट पर शाहरुख के नाम से एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों के समर्थन में मैसेज लिखा है।

इस पोस्ट में पेपर लीक के अलावा पारदर्शी सिस्टम के लिए आवाज उठाई गई है। हालांकि, पड़ताल में यह स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी निकला है। शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऐसा कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है और न ही इस मुद्दे पर अब तक कोई प्रतिक्रिया दी है।

वायरल स्क्रीनशॉट में क्या दावा किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में शाहरुख खान के हवाले से लिखा गया कि छात्रों ने दिखाया है कि असली ताकत किताबों, पेन और आवाज में होती है। फर्जी पोस्ट में लिखा था, “यह लड़ाई सिर्फ एक एग्जाम के खिलाफ नहीं, बल्कि फेयर और पारदर्शी सिस्टम के लिए है। हर छात्र अपनी मेहनत का हिसाब चाहता है, न कि पेपर लीक या स्कैम। मैं इमोशनली और मॉरली आप सभी के साथ हूं।” इस मैसेज के सामने आने के बाद कई लोगों को लगा कि शाहरुख खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है।

सामने आई सच्चाई, फैंस ने जताई नाराजगी जब शाहरुख खान के आधिकारिक इंस्टाग्राम और X (ट्विटर) अकाउंट्स की जांच की गई, तो वहां ऐसा कोई भी बयान या पोस्ट नहीं मिला। इसके बाद यह साफ हो गया कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट पूरी तरह से फर्जी और एडिट किया गया है। शाहरुख के फैंस ने भी सोशल मीडिया पर फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूजर्स को आड़े हाथों लिया और गलत जानकारी फैलाने के लिए नाराजगी जताई।

सलमान खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां आ चुकी हैं समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में छात्र नीट पेपर लीक और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों का समर्थन मिल चुका है।

सलमान खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, इमरान खान, शबाना आजमी और राजकुमार राव जैसे कलाकारों ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए उनकी मांगों को सही ठहराया है।

इसी बीच लोगों को शाहरुख खान के बयान का भी इंतजार था, जिसका फायदा उठाकर किसी ने यह फर्जी पोस्ट वायरल कर दिया।

‘किंग’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं शाहरुख खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें

दीया मिर्जा ने पीएम मोदी पर निशाना साधा:पेपर लीक पर 47 दिन बाद बोले, बच्चों को खोने वाले परिवारों के लिए एक शब्द भी नहीं कहा

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने नीट पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान को लेकर अपनी निराशा जताई है। सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए दीया ने कहा कि पीएम का बयान संवेदनहीन था। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *