Headlines

Dehra Bus Accident | Woman Injured in Himachal Pradesh HRTC Bus Incident


देहरा में रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हुई महिला।

कांगरा जिले में देहरा बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हिमाचल रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपारेशन (HRTC) की एक बस के अगले टायर के नीचे आने से महिला की दोनों टांगें बुरी तरह कुचल गईं। घायल महिला को प्राथमिक

.

घायल महिला की पहचान सुषमा देवी (55) पत्नी मस्त राम निवासी सिहोटी खुर्द के रुप में हुई। बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ देहरा ब्लॉक कार्यालय में किसी काम से आई हुई थी। उनके पति ग्राम पंचायत सिहोटी खुर्द के वार्ड पंच हैं।

घायल महिला से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

घायल महिला से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बस के अगले टायर के नीचे आए दोनों पैर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एचआरटीसी बस देहरा से बड़ोह रूट पर जाने वाली थी। बस देहरा डिपो से बस स्टैंड पहुंचकर अपने निर्धारित स्टैंड पर बैक हो रही थी। ग्रामीण रूट होने के कारण बस में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान महिला बस के कंडक्टर साइड के अगले टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी दोनों टांगें कुचल गईं।

हादसे के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और एचआरटीसी कर्मचारियों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस बस चालक, परिचालक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *