![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 2.5°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की स्थिति बन सकती है। कपूरथला में 40 मिमी बारिश, पठानकोट में 30 मिमी पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं। सबसे ज्यादा बारिश कपूरथला में 40.0 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 30.0 मिमी रूपनगर के भाखड़ा बांध में 26.5 मिमी, अमृतसर में 20.6 मिमी, फरीदकोट में 16.0 मिमी, गुरदासपुर में 15.0 मिमी और होशियारपुर में 11.0 मिमी बारिश दर्ज हुई।पंजाब में फरीदकोट 36.5°C के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.0°C दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 23.6°C रहा, जो राज्य में सबसे कम था। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 26.2°C दर्ज हुआ। 1 जून से चंडीगढ़ में सामान्य से 30.8% कम बारिश चंडीगढ़ में 1 जून से अब तक कुल 249.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश के मुकाबले करीब 30.8% कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 26 जुलाई को बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। 27 जुलाई से फिर कई इलाकों में बारिश शुरू होगी। इसके बाद 28 और 29 जुलाई को पंजाब और चंडीगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 जुलाई को भी पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में 25 से 29 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश के दौरान पंजाब के निचले इलाकों और चंडीगढ़ के शहरी क्षेत्रों में जलभराव की चेतावनी दी है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
Source link
पंजाब में पारा 2.5°C चढ़ा, फरीदकोट सबसे गर्म:28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; चंडीगढ़ समेत कई जिलों में अलर्ट
