![]()
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने कारोबारी राजकुमार सराफ के बेटों के घर पर दबिश दी है। अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। राघवेंद्र श्राफ और रूपेश श्राफ शराब और जमीन कारोबारी है, उनकी पीतल फैक्ट्री भी है। दरअसल, अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात ही बलौदाबाजार पहुंचकर कारोबारी के घर की निगरानी शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह टीम ने घर में एंट्री कर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शनिवार को ED की रेड के बाद रविवार को आयकर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की है। बैंक-संपत्ति समेत कई दस्तावेज खंगाल रही टीम छापेमारी के दौरान अधिकारी घर के हर कमरे की बारीकी से जांच कर रहे हैं। वे कई दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं, जिनमें डायरी, बैंक खातों के विवरण, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड शामिल हैं। परिवार के सदस्यों और कारोबार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शहर के बड़े कारोबारी थे राजकुमार सराफ राजकुमार सराफ शहर के जाने-माने कारोबारी थे। उनके कई व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। राजकुमार के निधन के बाद उनके बेटे राघवेंद्र श्राफ और रूपेश श्राफ कारोबार चला रहे हैं। अधिकारियों को बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को ED की टीम को कुछ अहम दस्तावेज मिले थे, जिसके आधार पर IT विभाग ने अतिरिक्त कार्रवाई शुरू की है। पुलिस बल तैनात इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। कारोबारी के घर के बाहर अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी है। आसपास के लोग दूर से ही घटनाक्रम को देख रहे थे। फिलहाल, जांच जारी है और टीम पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। कोई अधिकारिक बयान नहीं आया हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक दबिश के कारणों और जांच के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच के दौरान क्या कुछ मिला, इसे लेकर सफाई नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Source link
शराब कारोबारी के घर ED-IT की संयुक्त रेड:बलौदाबाजार में राघवेंद्र-रूपेश श्राफ के ठिकाने पर दस्तावेज खंगाल रही टीम, दो दिन से जारी है कार्रवाई
