Headlines

मनाली में युवक युवती को नशा करते ग्रामीणों ने पकड़ा:मारपीट कर पुलिस को सौंपा, थाने पर कार्रवाई को लेकर जुटे ग्रामीण




पर्यटन नगरी मनाली में नशे के बढ़ते कारोबार और इस्तेमाल के खिलाफ अब आम जनता भी सड़कों पर उतर आई है। मनाली की कई पंचायतों द्वारा नशे के खिलाफ पारित किए गए प्रस्तावों के बाद अब ग्रामीण खुद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मनाली के चचोगा गांव में ग्रामीणों ने सजगता दिखाते हुए एक युवक और युवती को रंगे हाथों नशा करते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को काबू किया और मामले की सूचना मनाली पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है तो, युवती पंजाब के फिरोज पुर की रहने वाली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगामी कानूनी कार्रवाई डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दोनों पर किसी संदिग्ध नशे का सेवन करने की आशंका जताई गई है और पकड़े जाते समय दोनों नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। पुलिस ने नियमानुसार दोनों का सिविल अस्पताल मनाली में मेडिकल परीक्षण (चिकित्सा जांच) करवाया है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *