Headlines

खरखौदा में एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं:पुलिया और शौचालय निर्माण का किया निरीक्षण, अधिकारियों को निर्देश दिए




सोनीपत जिले के खरखौदा में एसडीएम अमित भारद्वाज ने सोमवार को ब्राह्मण दरवाजा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने गली में बनी पुलिया, प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय और माता मंदिर से संबंधित समस्याओं का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 12 और 13 के निवासियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें और सुझाव सुने। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गली के बीच बनाई गई पुलिया से राहगीरों और वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस पुलिया को अनावश्यक बताया। साथ ही, नागरिकों ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान स्थान पर स्थित माता मंदिर नाले के प्राकृतिक बहाव में बाधा उत्पन्न कर रहा है। ‘शौचालय बनने से कॉलेज वाले छात्रों को होगी परेशानी’ वार्डवासियों ने प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय के निर्माण स्थल पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यदि इस स्थान पर शौचालय बनाया जाता है, तो समीप स्थित कॉलेज में आने-जाने वाले विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को असुविधा हो सकती है। उन्होंने शौचालय के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, स्थानीय नागरिकों ने वर्तमान लेबर चौक को स्थानांतरित करने और प्रस्तावित माता मंदिर को भी उचित स्थान पर स्थापित करने की मांग की। तकनीकी और प्रशासनिक परीक्षण करने के निर्देश एसडीएम अमित भारद्वाज ने नागरिकों की सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक पहलू का तकनीकी और प्रशासनिक परीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि जनहित, सुरक्षा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास कार्य स्थानीय नागरिकों की सुविधा और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें और भविष्य में कोई असुविधा न हो। ‘पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता’ SDM ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सचिव नगर पालिका मनीष, एमिनेंट पर्सन सुनील पांचाल तथा सहायक अधीक्षक राजेश सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *