![]()
बेगूं क्षेत्र में भाजपा के पारसोली मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद सोमवार को प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पितलिया को उनके पद से हटा दिया। पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया- पारसोली निवासी राकेश पितलिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया-मामले में भाजपा प्रदेश संगठन ने राकेश पितलिया को मंडल अध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कमांड मंडल के संगठनात्मक कार्यों के संचालन के लिए राजेन्द्र सिंह राणावत (बबलू) को मंडल संयोजक नियुक्त किया है। राणावत मोतीपुरा के पूर्व सरपंच हैं।
Source link
पारसोली भाजपा मंडल अध्यक्ष को पद से हटाया:छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद प्रदेश संगठन ने की कार्रवाई
