![]()
हिमाचल प्रदेश में आज (28 जुलाई) से अगले छह दिन तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर 30 और 31 जुलाई को राज्य के अधिकांश भागों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सिरमौर और बिलासपुर जिला में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शिमला, मंडी और सोलन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट दिया गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शाम 5:30 बजे तक मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का खतरा भी जताया है। इन जिलों में लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार- 28 से 31 जुलाई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। 29 जुलाई को सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि कांगड़ा और शिमला में येलो अलर्ट। 30 जुलाई को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 30 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और कुल्लू में येलो अलर्ट दिया गया है। 31 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और शिमला में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट तथा सिरमौर, सोलन, कुल्लू, मंडी और हमीरपुर में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। 2 अगस्त तक लगातार बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार- राज्य में 2 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश, लैंडस्लाइड और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां बन सकती हैं। आज से गिरेगा तापमान प्रदेश के अधिकांश शहरों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। हालांकि, आज से तापमान में हल्की गिरावट शुरू होगी। 30 जुलाई से बारिश बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में और अधिक कमी आने की संभावना है। मानसून सीजन में अब तक 9% कम बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- 1 जून से 26 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 321.2 मिमी होती है, जबकि इस बार अब तक 291 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
Source link
हिमाचल में अगले 6 दिन भारी बारिश का अलर्ट:आज से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, 4 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा
