![]()
शेखपुरा में टीबी मुक्त जिला बनाने के संकल्प के तहत मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित 200 मरीजों को पौष्टिक आहार किट वितरित किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को इलाज के साथ-साथ बेहतर खान-पान और पोषण सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। 1 लाख 25 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि यदि किसी को भी TB के शुरुआती लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी, हल्का बुखार, वजन घटना या भूख न लगना महसूस हों, तो वे बिना किसी झिझक के नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चेकअप कराएं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी की जांच और स्क्रीनिंग पूरी तरह निःशुल्क की जा रही है। समय पर पहचान और सही इलाज ही इस बीमारी से बचाव का सबसे कारगर तरीका है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की सराहना करते हुए बताया कि ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत जिले में अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। बेहतरीन कार्यशैली और व्यापक जांच अभियान के बदौलत शेखपुरा जिला पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के अच्छे कार्य की प्रशंसा की और जिलेवासियों से इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। किट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम के इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कई प्रमुख अधिकारी, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की दवाएं और जांच पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध हैं।
Source link
शेखपुरा में 200 TB मरीजों को न्यूट्रीशन किट मिली:DM ने शुरुआती लक्षणों पर जांच कराने की अपील की
