गाजियाबाद में बोलेरो पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार रात करीब 12:40 बज
.
मृतकों की पहचान रमेश पुत्र छोटेलाल, रतन पुत्र भजनलाल और सरजीत पुत्र खुशीराम के रूप में हुई है। तीनों राजस्थान के अलवर जिले के कलगांव के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालु हाल ही में खरीदी गई नई बोलेरो की पूजा कराने और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। पढ़िए पूरी खबर…
कानपुर में पत्नी का गला घोंटकर पति फंदे से लटका: 4 महीने पहले लव मैरिज की, बोली थी- हम बालिग हैं, परिवार वालों से कोई मतलब नहीं

कानपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया था। 4 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लव स्टोरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे हैं।
करीब 4 महीने पहले सचेंडी थाने में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी। तब युवती ने खुद को बालिग बताते हुए मायके जाने से इनकार कर दिया था। वह पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली चले गए थे।
5 दिन पहले दोनों कानपुर वापस लौटे और किराये पर कमरा लेकर रहने लगे थे। मंगलवार को कमरे में दोनों की लाश मिली। अब पुलिस पुराने दोनों के मोबाइल और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…
पानी की टंकी में गिरने से युवक की मौत: सहानपुर में बेटा माइक पर कहता रहा-पापा नीचे आ जाओ, पत्नी से विवाद चल रहा था

सहारनपुर में 30 साल के एक युवक की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। युवक की पत्नी उससे अलग होकर अपने मायके में रह रही थी। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे युवक पत्नी से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह कॉलोनी में बनी करीब 90 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया।
टंकी पर चढ़ने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे काफी देर तक समझाकर नीचे उतारने की कोशिश करती रही। जब वह नहीं माना तो पुलिस ने माइक से उसके बच्चे को आवाज लगाने के लिए कहा। बच्चे ने माइक पर कहा- पापा, नीचे आ जाओ।
इसी दौरान युवक अचानक से गायब हो गया। पहले लोगों को लगा कि वह टंकी पर कहीं छिप गया है। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन से उसकी तलाश की। करीब 7 बजे युवक पानी की टंकी के अंदर गिरा दिखा। टंकी जर्जर होने की वजह से उस पर कोई चढ़ नहीं सका। इसके बाद टंकी का पानी खाली कराया जा रहा है। उसके बाद युवक का शव बाहर निकाला जाएगा। घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…

