![]()
पंजाब के बठिंडा से आ रही एक मालगाड़ी के टैंक से अचानक एलपीजी (LPG) गैस का रिसाव होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना हिसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित सूर्यनगर फाटक के पास घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में हुई। बीच बस्ती के पास गैस लीकेज की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। संभावित बड़े खतरे को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है। आपात स्थिति से निपटने में जुटी टीमें मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिसार के स्थानीय अधिकारियों के अलावा पंजाब से भी रेलवे के उच्च अधिकारी और टेक्निकल टीमें आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पहुंच गईं। बठिंडा से झज्जर जा रही थी ट्रेन रेलवे के अनुसार एक मालगाड़ी एलपीजी लेकर बठिंडा से झज्जर जा रही थी। गाड़ी हिसार स्टेशन पर पहुंची थी। यहां गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों को सुबह करीब 8 बजे पता चला कि एक टैंकर से गैस लीक हो रही है। इस पर टैंकर को गाड़ी से अलग करके सूर्यनगर फाटक के पास एकांत जगह पर ले जाया गया, ताकि कोई हादसा न हो। यहां लीकेज बंद करने के लिए संबंधित स्टाफ को बुलाया गया।
Source link
हिसार में मालगाड़ी के LPG टैंक से गैस लीक:बठिंडा से आ रही थी ट्रेन, रेलवे प्रशासन अलर्ट; पंजाब से टेक्निकल टीम भी पहुंची
