Headlines

MCB में महिला थाना खोलने की मांग:कांग्रेस महिला नेत्रियों ने SP को सौंपा ज्ञापन, महिलाओं की दिक्कतें बताईं




मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में पृथक महिला थाना स्थापित करने की मांग उठी है। बुधवार को कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने मनेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर जल्द महिला थाना खोलने की मांग की। उनका कहना है कि महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित और संवेदनशील निराकरण के लिए अलग महिला थाना आवश्यक है। ज्ञापन में बताया गया कि एमसीबी जिला 9 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आया था। लगभग चार वर्ष बीत जाने के बाद भी जिले में पृथक महिला थाना स्थापित नहीं किया गया है। सामान्य थानों पर जाना पड़ता है महिला नेत्रियों ने कहा कि वर्तमान में छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और दहेज प्रताड़ना जैसे मामलों की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिलाओं को सामान्य थानों पर जाना पड़ता है, जहां कई बार उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है। संवेदनशील जांच और आसान होगी न्याय प्रक्रिया ज्ञापन में कहा गया कि महिला थाना खुलने से महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष पीड़ित महिलाएं बिना झिझक अपनी बात रख सकेंगी। इससे मामलों की जांच अधिक संवेदनशील और त्वरित होगी तथा न्याय प्रक्रिया भी सरल और प्रभावी बनेगी। महिला सुरक्षा होगी मजबूत महिला नेत्रियों ने कहा कि पृथक महिला थाना बनने से जिले में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और जांच में भी बेहतर परिणाम मिलेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *