![]()
शेखपुरा में महुली थाना पुलिस ने एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ब्रह्मदेव चौधरी अरियरी प्रखंड के अफरडीह गांव का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अफरडीह गांव में छापेमारी कर उसे दबोचा। इस छापेमारी का नेतृत्व महुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती और एएसआई मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। ब्रह्मदेव चौधरी के खिलाफ स्थानीय सिविल कोर्ट ने कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। थाना अध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि वर्ष 2008 में ब्रह्मदेव चौधरी के घर से भारी मात्रा में शराब और अवैध हथियार बरामद किए गए थे। इस संबंध में उसके खिलाफ शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट के तहत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ब्रह्मदेव चौधरी इलाके का एक कुख्यात शराब कारोबारी है। उसके खिलाफ स्थानीय थाने सहित अन्य थानों में 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
Source link
कुख्यात शराब तस्कर ब्रह्मदेव चौधरी गिरफ्तार:लंबे समय से पकड़ से था बाहर, 6 से अधिक मामलों में वांछित
