Headlines

संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त को चलेगी:बिलासपुर जोन के 6 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज, आने वाले त्यौहारों की तैयारियां




सावन माह में धार्मिक यात्राओं के कारण ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए संबलपुर और जबलपुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन एकतरफा एक फेरे के लिए चलेगी। ये रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल स्टेशनों पर रुकेंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08301 संबलपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन संबलपुर से 1 अगस्त, शनिवार को रवाना होगी। बिलासपुर 11 बजे पहुंचेगी ट्रेन यह स्पेशल ट्रेन संबलपुर से सुबह 06:15 बजे चलेगी। यह झारसुगुड़ा रोड 07:30 बजे, रायगढ़ 08:55 बजे, चांपा 09:53 बजे, बिलासपुर 11:00 बजे, पेंड्रारोड 12:58 बजे, अनूपपुर 13:45 बजे, शहडोल 14:33 बजे और कटनी साउथ 17:15 बजे पहुंचेगी। अंत में, यह ट्रेन शाम 18:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी (सीटिंग कम लगेज रेक) और 20 स्लीपर कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे इस स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in को देख सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *