Headlines

श्रावस्ती पहुंची गुरु रविदास जयंती की कलश वंदन यात्रा:विधायक ने किया स्वागत, यात्रा ने दिया समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश




श्रावस्ती। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा गुरुवार को श्रावस्ती पहुंची। काशी से निकली यह यात्रा करीब दोपहर 1 से 2 बजे के बीच कटरा स्थित राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज पहुंची, जहां भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय और जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक ने विधि-विधान से कलश ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान संत गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। गुरु रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके विचार समाज को भेदभाव से दूर कर एकता और सद्भाव की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का पूरा जीवन सामाजिक समरसता और मानव कल्याण का प्रतीक रहा है। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी सहयोग और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। सात माह तक चलेगा समरसता संकल्प अभियान गौरतलब है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती 20 फरवरी 2027 को मनाई जाएगी। इसी के तहत 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से सात माह का समरसता संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जो 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में कलश वंदन यात्राएं, जनसंपर्क कार्यक्रम और सामाजिक समरसता से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *