Headlines

नूरपुर में 20 हजार लीटर अवैध लाहन नष्ट:डमटाल में SDPO के नेतृत्व में चलाया ऑपरेशन; पुलिस बोली-नशे के खिलाफ जंग रहेगी जारी




कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर करीब 20 हजार लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दी। यह कार्रवाई एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में की गई। इसमें क्यूआरटी, सीआईए स्टाफ और डमटाल थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने के लिए लाहन जमा की गई है। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और लाहन को नष्ट किया। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास अवैध शराब या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *