Headlines

Kodarma GST Raid | DGGI Team Conducts Investigation At Business Outlets



कोडरमा जिले में गुरुवार को जमशेदपुर से पहुंची DGGI (डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस) की एक टीम ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच अभियान शुरू किया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

.

बताया जा रहा है कि यह जीएसटी का सबसे बड़ा विंग है, जो पहली बार कोडरमा पहुंचा है। टीम के झुमरीतिलैया पहुंचते ही व्यापारिक जगत में हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, टीम गुरुवार सुबह 11 वाहनों के काफिले के साथ जमशेदपुर से झुमरीतिलैया पहुंची। टीम जिले के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों और कारोबार से जुड़े अभिलेखों की जांच कर रही है।

केंद्रीय जीएसटी की एक टीम झुमरीतिलैया के प्रतिष्ठित मिठाई एवं नमकीन प्रतिष्ठान कन्हैया कन्फेक्शनर में जांच कर रही है। वहीं, दूसरी टीम सीएच स्कूल रोड स्थित मवेशी चारा और चावल के व्यवसायी कुणाल जैन तथा मनोज यादव के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रही है।

यह कार्रवाई बिल और कर चोरी से जुड़ी

जानकारी मिली है कि कन्हैया कन्फेक्शनर के प्रोपराइटर विकास सेठ फरार हैं, जिनकी तलाश जमशेदपुर से आई टीमें कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बिल और कर चोरी से जुड़ी है। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान या जांच के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।

बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व आयकर विभाग की टीम द्वारा कन्हैया कंफेक्शनर के यहां तीन दिनों तक लगातार छापेमारी की गई थी, जिसमें कई त्रुटियां पाए जाने की भी बातें सामने आई थी।

इधर, अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में चर्चा का माहौल व्याप्त है। उक्त तीनों व्यापारियों के अलावे भी कई व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों की समीक्षा करते नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *