Headlines

पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:सुबह 10:35 बजे मिला धमकी भरा अलर्ट; अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, हर आने-जाने वाले की जांच




पंचकूला जिला न्यायालय परिसर को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे जिला न्यायालय परिसर को लेकर सुरक्षा संबंधी खतरे का अलर्ट मिला। सूचना मिलते ही इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दी गई, जिसके बाद पूरे परिसर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कोर्ट में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां परिसर और आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी की सूचना की गंभीरता से जांच की जा रही है। अलर्ट के स्रोत और उसकी सत्यता का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियां तकनीकी और अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही हैं। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अफवाहों से बचने की अपील प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों से सुरक्षा जांच में सहयोग करने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *