Headlines

लखनऊ में उज्जैन गए परिवार के सूने घर में चोरी,:15 लाख के जेवर और 2 लाख नकदी ले गए बदमाश




लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना गाजीपुर थाना क्षेत्र की मुंशी पुलिया चौकी के सेक्टर-11 स्थित मकान संख्या-831 की है। जानकारी के मुताबिक, मकान मालिक संजय श्रीवास्तव परिवार के साथ उज्जैन दर्शन के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाश घर से करीब 15 लाख रुपए से अधिक के आभूषण और लगभग 2 लाख रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। आशंका है कि वारदात रात करीब 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच हुई। सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरी में शामिल बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *