Headlines

सागर में लूट और चाकूबाजी में फरार आरोपी गिरफ्तार:सराफा व्यापारी पर चाकू से हमला कर लूटे थे ₹35 हजार, तीन पहले ही जा चुके हैं जेल




सागर के मोतीनगर थाना पुलिस ने सराफा व्यापारी के साथ लूट और चाकूबाजी की वारदात में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सराफा व्यापारी से की थी लूट पुलिस के अनुसार 17 जून को ग्राम रिछावर निवासी मनीष सोनी ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मनीष सोनी सोना-चांदी का फुटकर व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए बड़ा बाजार आए थे और उनके पास 35 हजार रुपए नकद थे। रास्ता रोककर किया हमला शिकायत के अनुसार 17 जून की शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच गुलाब बाबा मंदिर के पास अचानक एक ऑटो और एक बाइक से चार युवक पहुंचे। आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उनकी जेब में रखे 35 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की तलाश घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी ओम कोरी, निखिल बंसल और नीलेश बंसल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। एक माह से फरार था चौथा आरोपी वारदात में शामिल चौथा आरोपी सोनू बच्चा उर्फ राज वाल्मीकि घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी एक स्थान पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर संत कबीर वार्ड निवासी 19 वर्षीय सोनू बच्चा उर्फ राज वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कबूला जुर्म मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर सराफा व्यापारी से लूट और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *