Headlines

Bemetara Road Accident | NH-30 Traffic Jam Protest


बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार (28 जुलाई) शाम नेशनल हाईवे-30 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर चक

.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे ग्राम अगरी के पास NH-30 पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज

घटना की सूचना मिलते ही थानखम्हरिया पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

शव उठाने से किया इनकार, हाईवे पर लगाया जाम

हादसे के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए नेशनल हाईवे-30 पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, समझाइश जारी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से लगातार चर्चा कर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *