Headlines

जालंधर में AAP हलका इंचार्ज की शुक्राना यात्रा में गैंगवार:देवी तालाब मंदिर में बदमाश भिड़े, मेयर की हाजिरी में ईंट-पत्थर चले, कई श्रद्धालु घायल




जालंधर के प्राचीन देवी तालाब मंदिर में रविवार शाम को आम आदमी पार्टी (AAP) के हलका इंचार्ज व मेयर विनीत धीर के मौजूदगी में ईंट-पत्थर चले। मेयर आज अपनी शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए, जिनमें बहस के बाद हाथापाई हुई। फिर दोनों ने एक-दूसरे को पत्थर मारे। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गैंगस्टरों के आपस में भिड़ने से कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। पत्थरबाजी करने के आरोप में थाना-8 पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। समर्थन में नारेबाजी को लेकर हाथापाई हुई जानकारी के मुताबिक, देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर के समर्थक इकट्ठे हुए थे। इस दौरान उनके विरोध करने वाला गुट भी मंदिर पहुंचा। इस दौरान मेयर के समर्थक गुट ने उनके समर्थन में नारेबाजी कर दी। इससे विरोधी गुट भी विरोध में नारेबाजी करने लगा। इस नारेबाजी के बाद पहले दोनों गुटों में कहासुनी हुई। इसके बाद हाथपाई शुरू हो गई। बाद में दोनों गुटों के सभी सदस्य आमने-सामने आ गए और दोनो गुटों में पथराव शुरू हो गया। दोनों गुटों के सदस्यों ने ऊंचाइयों पर चढ़कर एक-दूसरे को पत्थर मारे, जिससे कई श्रद्धालु भी घायल हुए। इसके बाद मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही हालात को काबू किया। इसके बाद एक युवक को हिरासत में लिया। दोनों गुटों के नेताओं के खिलाफ आपराधिक केस भी दर्ज हैं। देवी तालाब मंदिर से शुरू हुई थी मेयर की शुक्राना यात्रा जालंधर के मेयर विनीत धीर को AAP ने नॉर्थ हलके का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके बाद वह रविवार को हलके में शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होती हुई सोढ़ल मंदिर में संपन्न हुई। शुक्राना यात्रा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, AAP के जिला प्रधान अमृतपाल, शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित पार्टी की बड़ी संख्या में नेतृत्व टीम और कार्यकर्ता शामिल हुए। मेयर बोले- नई जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे मेयर विनीत धीर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जालंधर नार्थ हल्के की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करेंगे तथा नॉर्थ हलके के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के बाद शुक्राना यात्रा प्रीत नगर और सोढ़ल रोड से होते हुए सोढ़ल मंदिर तक पहुंची। उन्होंने कहा कि मेयर पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ नॉर्थ हलके की नई जिम्मेदारी को भी वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। विनीत धीर ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जालंधर नॉर्थ हलके से भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *