Headlines

कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट का भिवानी पहुंचने पर स्वागत:यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक, बोले- ओलिंपिक की तैयारी करुंगा




कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल विजेता भिवानी के गांव देवसर निवासी जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी यशवीर सिंह का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। यशवीर सिंह ने कहा कि मेरे आदर्श मेरा पिता है, जिनकी बदौलत मेडल मिला। कांस्य पदक विजेता गांव देवसर निवासी यशवीर ने जैवलिन थ्रो में 84.41 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक विजेता यशवीर ने कहा कि ये मेरे जीवन पर पहला बड़ा इवेंट व बड़ा मेडल है। ये मेडल मैं परिवार व गांव के साथ देश को समर्पित करता हूं। गांव में छोटू नाम से जाने जाने वाले यशवीर ने बताया कि 7-8 साल पहले खेलना शुरू किया था और 2017 में पहला नेशन मेडल मिला था। यशवीर ने कहा कि मेरी डाइट में ज्यादा नोनवेज होता है। उन्होंने कहा कि मेरे मार्गदर्शक मेरे पिता हैं, जो खुद बतौर जैवलिन खिलाड़ी रेलवे में कार्यरत हैं। यशवीर ने कहा कि सरकार हर खिलाड़ी को अच्छी डाइट, सुविधा व सामान दे तो अच्छे रिजल्ट आंगे। यशवीर का जगह-जगह स्वागत
यशवीर सिंह का भिवानी में विभिन्न जगहों पर स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इधर, भिवानी के पुराना बस स्टैंड पर सामाजिक कार्यकर्ता उमेश भारद्वाज ने सम्मानित किया। इस दौरान उमेश भारद्वाज ने कहा कि यशवीर ने देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर सभी जिलावासी गर्वित है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व की हुड्‌डा सरकार ने पदक लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी थी। कई खिलाड़ी डीएसपी के पद पर अभी भी लगे हुए हैं। सरकार अब मेडल जीतकर लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *