Headlines

लखनऊ समेत यूपी का एक जगह जमा होगा प्रापर्टी टैक्स:म्यूटेशन भी यहीं से होगा, ई नगर सेवा पर 45 दिनों में मिलेगी सुविधा, भागदौड़ होगी खत्म




लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अब एक ही इंटीग्रेटेड वेबसाइट पर टैक्स जमा होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आने वाले 45 दिनों के अंदर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। नगर निकाय विभाग की तरफ से इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इसी वेबसाइट पर जमीन और संपत्ति के दाखिल खारिज का काम भी लोग करा सकेंगे। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारिध अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि सुविधा का लाभ आम जनता को देने के लिए यह फैसला नगर निकाय विभाग की तरफ से लिया गया है। अभी संपत्तियों की जानकारी हो रही अपलोड नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल नगर निगम की तरफ से संपत्तियों की जानकारी को अपलोड किया जा रहा है। अभी तक नगर निगम लखनऊ की तरफ से 7 लाख 68 हजार 789 प्रापर्टी की जानकारी ई नगर सेवा यूपी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। फिलहाल नगर निगम लखनऊ की तरफ से 41 हजार संपत्तियों की जानकारी और अपलोड करनी है, जो आने वाले दो दिनों के अंदर पूरी हो जाएगी। इसके करीब 45 दिनों के अंदर यहीं से लोग अपनी प्रापर्टी का टैक्स जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही संपत्तियों की दाखिल खारिज भी हो सकेगी। वन विंडो क्लीयरेंस पर फोकस सरकार की तरफ से व्यापारियों को सुविधा देने के लिए ट्रेड लाइसेंस इसी वेबसाइट के माध्यम से आवंटित किए जा रहे हैं, जहां पर वन विंडों क्लीयरेंस की सुविधा है। फिलहाल आने वाले दिनों में यहां पर लोग प्रापर्टी टैक्स, म्यूटेशन,पानी और सिवेज कनेक्शन,खाने की एनओसी और फायर एनओसी भी ले सकेंगे। इसके साथ ही टयूबवेल लगाने की एनओसी के लिए भी यहां से आवेदन किया जा सकेगा। लोग यहीं से डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसी वेबसाइट के लिंक https://e-nagarsewaup.gov.in/ulbappsmain/home पर जाकर लाेगों को आवेदन करना होगा। वहीं, लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर भी यह लिंक मौजूद रहेगा, जहां पर क्लिक करने पर यह सीधे ई नगर सेवा की वेबसाइट पर आवेदक को पहुंचा देगा। अधिकारियों का कहना है कि आम जनता को सुविधा देने के लिए यह इंटीग्रेटेड प्लेटफाॅर्म डेवलेप किया गया है। ताकि लोगों को लाभ मिले। उन्हें भटकना न पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *