पलवल में कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर ड्यूटी पर जा रहा, ड्राइवर मौके से हुआ फरार, FIR




पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर मीतरोल गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक नरवीर सैनी (35) की मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर शाम करीब 7:30 बजे हुई। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक नरवीर सैनी गांव सेवली का रहने वाला था और बघौला स्थित एक निजी कंपनी में रात की ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहा था। जब वह मीतरोल गांव के पास एनएच-19 पर पहुंचा, तभी मथुरा से दिल्ली की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरवीर की मौके पर ही मौत हो गई। कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश भड़ाना ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *