बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला की झपटमारी:साजा में 2 आरोपी गिरफ्तार,वारदात में चोरी की बाइक इस्तेमाल,पता पूछने के बहाने पहुंचे थे




बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा-लोधी में बुजुर्ग महिला के गले से करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की सोने की 9 पत्ती वाली माला झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक एक दिन पहले नवागढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है, हालांकि झपटा गया सोने का जेवर अभी तक बरामद नहीं हो सका है। जानिये पूरा मामला पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे भरदा-लोधी निवासी मोतिम बाई अपने पति लखन लाल जंघेल के साथ घर के सामने बैठी थीं। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक गांव में अशोक साहू के घर का पता पूछने पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों वापस लौटे और बोरिंग के पास पानी पीने के लिए रुक गए। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के पास पहुंचकर उनके गले में तांत की रस्सी में पिरोई गई 9 सोने की पत्तियों वाली माला झपट ली और साथी के साथ बाइक पर बैठकर मुंगलाटोला की ओर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अवध राम ध्रुव और दिलेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने झपटमारी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उन्होंने सोने की पत्तियां रास्ते में फेंक दी थीं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तलाश की, लेकिन जेवर बरामद नहीं हो सके। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी निकली चोरी की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से CG-25-P-6024 नंबर की बाइक बरामद की, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। जांच में पता चला कि यह बाइक नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मरका निवासी सत्य कुमार ध्रुव की है। सत्य कुमार ने बाइक 1 अगस्त की रात घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात में अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। इस संबंध में नवागढ़ थाने में पहले से चोरी का मामला दर्ज था। दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए पुलिस ने दोनों आरोपियों को 3 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन में साजा थाना प्रभारी जनक साहू और उनकी टीम ने की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *