Headlines

MDM अस्पताल के आसपास चला निगम का बुलडोजर:अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखे 25 कैबिन हटाए; अवैध पशु बाड़ा भी पकड़ा




जोधपुर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने शास्त्री नगर स्थित मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 अवैध कैबिन जब्त किए गए, जिससे अस्पताल परिसर और आसपास के मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान एक अवैध पशु बाड़ा भी मिला, जिस पर निगम ने नियमानुसार कार्रवाई की। निगम के मुख्यालय सतर्कता प्रभारी रजनीश बारासा ने बताया कि अस्पताल के आसपास अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। अस्पताल के बाहर सड़क सीमा में और फुटपाथ पर अवैध कैबिन, ढाबे और फल के ठेलों, टीनशेड, त्रिपाल की वजह से आमजन, राहगीरों को परेशानी होती है। इसके बाद निगम आयुक्त राहुल जैन के आदेशानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मुख्यालय सतर्कता टीम और समस्त जोन टीम के द्वारा लोडर के माध्यम से हटाया गया और सामान जब्त किया गया। 25 कैबिन को किया जब्त बारासा ने बताया कि मंगलवार को हुई कार्रवाई में करीब 25 कैबिन को जब्त किया गया है। अतिक्रमण निरोधक दस्ते की कार्रवाई को देखते हुए कुछ लोग खुद ही अपने-अपने अतिक्रमण हटाने लग गए। मौके पर अतिक्रमण करने वालों को सड़क सीमा में किसी प्रकार का दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गई। नगर निगम द्वारा नियमित कार्रवाई करते हुए आपका सामान फिर जब्त करेंगी। कार्रवाई करने वाली टीम में जोन सहायक प्रभारी सुरेश हंस, तरुण गुजराती, विक्रम पंडित, महेन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे। अवैध पशु बाड़े से पशु पकड़कर गौशाला भेजे वहीं, निगम के निराश्रित पशु नियंत्रण दल जोन संख्या 3 और 4 ने अवैध बाड़े से दो पशुओं को पकड़ा है। इसको लेकर राजस्थान संपर्क पोर्टल शिकायत दर्ज की कराई गई थी। जिला कलेक्टर की जिला सतर्कता समिति में इसकी शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए निगम ने बनाड़ रोड पेट्रोल पम्प के सामने किसान केसरी नगर में स्थित प्लॉट न 62,63 में संचालित किए जा रहे अवैध पशु बाड़ा को अतिक्रमण निरोधक दस्ता एवं पशु नियंत्रक दल द्वारा खाली करवाया। अवैध पशु बड़े से 2 पशुओं को नादड़ी गौशाला में भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *