Headlines

मंडी में भाजपा की मांग पर चंपा ठाकुर का पलटवार:महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी पर बोलीं- पहले बताएं 15 लाख कब आएंगे, फिर कांग्रेस से पूछें




जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को गांधी भवन में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक की शुरुआत हिमाचल निर्माता तथा प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करने के साथ हुई। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बैठक के दौरान पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक संपन्न होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब माँग रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले देश की जनता को यह जवाब देना चाहिए कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने के वादे का क्या हुआ। ‘जनधन खाते खुलवाए गए, पर नहीं आया एक पैसा’ चंपा ठाकुर ने आरोप लगाया कि 15 लाख रुपये देने के नाम पर देश भर में करोड़ों लोगों के जनधन खाते खुलवाए गए थे, लेकिन आज तक किसी भी गरीब के खाते में एक पैसा भी नहीं आया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर युवाओं को रोजगार देने के झूठे दावे करने का भी आरोप लगाया। चंपा ठाकुर ने कहा कि इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद से ही कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियों और वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में पूरी ईमानदारी से काम कर रही है। मंडी जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा विशेष अभियान संगठन के विस्तार और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए चंपा ठाकुर ने बताया कि जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस की विशेष टीमें मंडी जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों और प्रत्येक ब्लॉक में जाकर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की जनहितैषी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएँगी। ‘राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को मिलेगी नई दिशा’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति पूरा विश्वास जताते हुए चंपा ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी जनहितैषी विचारधारा के साथ मुस्तैदी से खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच रहकर उनके बुनियादी मुद्दों को उठाती रहेगी और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *