![]()
एमसीबी जिले की खड़गवां पुलिस ने पशु चोरी के मामले का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो भैंस, एक भैंसी और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मंगोरा के पतेरापारा निवासी जगदीश सिंह ने खड़गवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 1 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर से दो भैंस और एक भैंसी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी ने पशु चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बेलबहरा (मंगीरा) के जंगल से चोरी की गई दो भैंस और एक भैंसी बरामद की। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन (MP-65-GA-2731) भी जब्त कर लिया गया। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील तिवारी, प्रधान आरक्षक जितेंद्र मिश्रा, सुरेश गोंड़, आरक्षक विश्वनाथ सिंह, पर्यवेक्षक और सैनिक विजय श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
72 घंटे में सुलझा पशु चोरी का मामला:एमसीबी पुलिस की कार्रवाई, 2 भैंस, 1 भैंसी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
