Headlines

हिमाचल- भाजपा MLA-कार्यकर्ताओं ने CM आवास के लिए किया कूच:ओक ओवर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा; विपक्षी विधायकों पर FIR से भड़की BJP




हिमाचल प्रदेश में बीजेपी विधायकों और जनप्रतिनिधियों पर एफआईआर मामले में भारतीय जनता पार्टी उग्र हो गई है। इसके विरोध में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने शिमला के सीटीओ चौक कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। सीटीओ चौक पर प्रदर्शन के बाद भाजपा विधायक दल और पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर के लिए कूच कर चुके हैं। यहां पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसे देखते हुए सीएम के सरकारी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप BJP का आरोप है कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। पार्टी का कहना है कि सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जयराम ने सीएम सुक्खू को दी चेतावनी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल समेत मौजूदा व पूर्व विधायकों पर धड़ाधड़ा झूठे मुकद्दमे दर्ज किए जा रहे हैं। इसलिए, मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व व वर्तमान विधायकों पर एक दर्जन मुकद्दमे दर्ज किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि राज्य में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। अधिकारियों को नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी जयराम ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सुक्खू जी यही रुक जाइए, नहीं तो आने वाले समय में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भी बीजेपी इस मसले को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से काम करने में जो अधिकारी भी शामिल होंगे, उन्हें भी सूचीबद्ध किया जाएगा और जब भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही सरकार: बिंदल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सुक्खू सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। इसलिए, बीजेपी ने सुक्खू सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यह आंदोलन प्रदेशभर में जारी रहेगा। इन नेताओं पर झूठे मामले दर्ज: रणधीर बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक होशियार सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं पर सुक्खू सरकार ने झूठे मामले दर्ज किए है। उन्होंने कहा कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी नेताओं पर मुकद्दमें दर्ज किए जा रहे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *