Headlines

श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू:देवघर-बासुकीनाथ-त्रिकूट के हवाई दर्शन, 2850 से 4500 रुपए तक किराया




देवघर में राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी गई है। झारखंड सरकार की इस पहल का उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ धाम, बाबा बासुकीनाथ धाम और त्रिकूट पर्वत के हवाई दर्शन को आसान बनाना है। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नागर विमानन के सहयोग से यह सेवा शुरू की गई है, जिसका संचालन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (जेएफआई) द्वारा किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुलभ और कम समय में दर्शन की सुविधा मिलेगी। वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगा खास लाभ इस हेलीकॉप्टर सेवा से विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। वे कम समय में तीनों प्रमुख स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। हवाई यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकेंगे। सेवा के तहत अलग-अलग पैकेज निर्धारित किए गए हैं। देवघर और बासुकीनाथ के हवाई दर्शन के लिए 7 से 10 मिनट की उड़ान का किराया 2,850 रुपए है। किराया प्रति व्यक्ति रखा गया है। देवघर से त्रिकूट पर्वत के हवाई दर्शन के लिए 10 से 15 मिनट की यात्रा का शुल्क 3,750 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका किराया प्रति व्यक्ति 4,500 रुपए निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन और काउंटर से बुकिंग की सुविधा श्रद्धालु इस सेवा की बुकिंग हथगढ़ मैदान स्थित टिकट काउंटर से कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग के लिए झारखंड एविएशन की वेबसाइट भी उपलब्ध कराई गई है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए 9122583111 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर संचालन, हेलीपैड सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सभी मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मानना है कि यह सुविधा न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि श्रावणी मेले को और अधिक आकर्षक, सुरक्षित और यादगार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *