![]()
नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को 2.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी कंडवाल की टीम ने नागावाड़ी क्षेत्र में पक्का टियाला के पास गश्त और चेकिंग के दौरान की। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान दो युवक पैदल आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही एक युवक ने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क किनारे फेंक दी। इसके बाद दोनों युवक वापस मुड़कर जाने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और एक स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें से 2.3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील सिंह (28) पुत्र अमरीक सिंह और अरविंद सिंह (38) पुत्र मदन सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों गांव एवं डाकघर बाड़ी, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के निवासी हैं। आरोपियों को मिली जमानत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 198/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Source link
नूरपुर में 2.3 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार:कंडवाल चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान दबोचा; NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
